फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teachers did not arrive, children kept waiting for hours

नहीं पहुंचे शिक्षक, घंटों इंतजार करते रहे बच्चे

Thu, 03 Nov 2022 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Teachers did not arrive, children kept waiting for hours
नहीं पहुंचे शिक्षक, घंटों इंतजार करते रहे बच्चे
विज्ञापन

रोहटा। गांव बनवारीपुर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात तीन शिक्षकों में कोई भी विद्यालय नहीं पहुंचा। ऐसे में बच्चे घंटों विद्यालय के बाहर खड़े रहे। ग्रामीणों की सूचना और हंगामे के बाद जूनियर स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर छात्रों की सुध ली। ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि अक्सर स्कूल में शिक्षक गायब रहते हैं। इससे छात्रों का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है। बताया कि बुधवार को मीरपुर ग्राम पंचायत से सटे गांव बनवारीपुर के प्राथमिक विद्यालय में एक भी शिक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। जबकि सुबह 9 बजे सभी लगभग 60 छात्र पहुंच गए। बच्चे दो-तीन घंटे तक इंतजार करते रहे। ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी और ग्राम प्रधान पुत्र कपिल को सूचना दी। इसके बाद मीरपुर के जूनियर विद्यालय में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को स्कूल भेजा गया। उसने छात्रों की छुट्टी करते हुए स्कूल समय से पूर्व बंद करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही के कारण शिक्षक बेलगाम हैं। खंड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed