{"_id":"69e7a81e1cda70d49a0b4649","slug":"teachers-chain-snatched-from-outside-her-house-in-broad-daylight-meerut-news-c-72-1-mct1011-152161-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिनदहाड़े घर के बाहर से शिक्षिका से चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिनदहाड़े घर के बाहर से शिक्षिका से चेन लूटी
विज्ञापन
-आरोप बाइक लेकर मौके से भागे, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े शिक्षिका डॉ.हरमीत कौर से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के बाहर स्कूटी खड़ी करने के दौरान महिला से चेन लूट ली। परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बागपत रोड स्थित नंदन नगर निवासी डॉ. हरमीत कौर ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह स्कूटी से घर पहुंची। घर के बाहर वह स्कूटी खड़ी कर रही थी। इसी बीच एक बदमाश उनके पास पहुंचा और गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। शिक्षिका ने शोर मचा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथी के साथ मौके से भाग गया। शिक्षिका का शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर दौड़े। मगर जब तक आरोपी भाग गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है। पहचान कर जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- --