फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teacher's car rams into stationary truck; life saved as airbag deploys.

Meerut News: खड़े ट्रक में घुसी शिक्षिका की कार, एयरबैग खुलने से बची जान

Fri, 03 Jul 2026 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Teacher's car rams into stationary truck; life saved as airbag deploys.
दौराला - हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी शिक्षिका की कार। स्रोत : संवाद
- दिल्ली-दून हाईवे पर शुक्रवार दोपहर मटौर कट के पास का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। दिल्ली-दून हाईवे पर शुक्रवार दोपहर मटौर कट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक कार घुस गई। हादसे में कार चला रही शिक्षिका बाल-बाल बच गई। कार के एयरबैग समय पर खुलने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को ट्रक से अलग कर थाने भिजवाया और शिक्षिका को सुरक्षित उनके आवास पहुंचाया।
एटूजेड कॉलोनी निवासी श्रद्धा मलिक मंसूरपुर स्थित एक विद्यालय में शिक्षिका हैं। शुक्रवार दोपहर वह कार से ड्यूटी के बाद घर लौट रही थीं। मटौर कट के पास हाईवे किनारे एक ट्रक खड़ा था, जिसमें उनकी कार पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने किसी तरह शिक्षिका को कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन

श्रद्धा मलिक ने बताया कि हाईवे पर खराब होने वाले ट्रकों के पीछे अक्सर पर्याप्त संकेतक या बैरिकेडिंग नहीं लगाई जाती, जिससे वाहन चालकों के साथ हादसे होने की आशंका बनी रहती है। ट्रक चालक मुजफ्फरनगर निवासी अमन ने बताया कि ट्रक का एक्सल टूटने के कारण उसे हाईवे किनारे खड़ा कर मरम्मत कराई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जानकारी ली गई है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed