शर्मनाक: UKG की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें, टीचर ने की हदें पार, मासूम की आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश
Meerut News: मेरठ में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक निजी स्कूल में टीचर ने यूकेजी की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की। वहीं, मासूम बच्ची ने आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए।
विस्तार
मेरठ में गंगानगर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पीटीआई (शिक्षक) छह साल की बच्ची को टॉयलेट में ले जाकर छेड़छाड़ करता है। बच्ची ने यह बात घर पर बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। वहीं, शनिवार को गुस्साए परिजन ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे और पीटीआई की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। थाने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार रहता है। उनकी छह वर्षीय बेटी गंगानगर के एक निजी स्कूल में यूकेजी में पढ़ती है और स्कूल की गाड़ी से जाती है। पिता के मुताबिक, उनकी पत्नी एक सप्ताह पहले मायके गई थी। वह शुक्रवार को वापस लौटी।
वहीं, मासूम बेटी ने माता-पिता को बताया कि उसके स्कूल के एक सर उसके साथ गलत हरकत करते हैं। वह बाथरूम में ले जाकर चेहरे पर पेशाब करते हैं और गलत काम करते है। बताया गया कि धमकाते हुए कहते है कि अगर किसी को बताया तो बहुत पिटाई करेंगे। मासूम बेटी की ये बातें सुनकर परिजन दंग रह गए।
वहीं, पीड़ित माता-पिता ने शनिवार सुबह परिवार के अन्य सदस्यों को इस मामले के बारे में बताया। जिससे परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। इसके परिजन और ग्रामीण बच्ची के साथ स्कूल पहुंचे। उन्होंने पीटीई की प्रधानाचार्या से शिकायत की।
आरोप है आरोपी टीचर स्कूल से भागने लगा। लेकिन परिजनों ने उसे भागते हुए पकड़ लिया और पिटाई कर दी। वहीं, घटना की जानकारी डायल-112 पर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी को गंगानगर थाने ले आई।
यह भी पढ़ें: Ground Report Baghpat : बागपत में चौधरी बनने की लड़ाई, अंदरखाते चल रही है 'मुखर' बनाम 'मौन' में जंग
इसके बाद परिजन और ग्रामीण थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही। काफी संख्या में ग्रामीण मंत्री दिनेश खटीक से मिलने पहुंचे हैं। मंत्री ने भी कार्रवाई का भरोसा दिया। परिजनों ने आरोपी पीटीआई के खिलाफ तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें: UP: जातीय गणित में उलझे पश्चिम के सियासी हालात पर विशेष रिपोर्ट, पढ़िए चुनाव पर कितना असर डालेंगी ये पंचायतें