{"_id":"5f207b5a8ebc3e9f933a7ff9","slug":"teacher-died-and-other-injured-in-the-road-accident-from-gang-nagar-kawad-patri-marg-sardana-news-mrt49355705","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, साथी शिक्षक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, साथी शिक्षक घायल
Wed, 29 Jul 2020 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
मेरठ के सरधना में गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर नानू व छोटी मढ़ियाई के बीच मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। वहीं, साथी शिक्षक घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मेरठ के तोपचीवाड़ा निवासी 55 वर्षीय डॉ. अनिल शर्मा पुत्र मुन्नू सरधना बीआरसी परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक थे। वह मंगलवार सुबह बाइक से ड्यूटी पर आ रहे थे। उनकी बाइक पर विद्यालय के शिक्षक नफीस भी बैठे हुए थे।
विज्ञापन
गंगनहर पटरी पर नानू व छोटी मढ़ियाई के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें शिक्षक डॉ. अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नफीस घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। देररात तक इस मामले में परिजनों द्वारा घटना की तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक के मुताबिक तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।