{"_id":"690282a1a48ed74edd071a57","slug":"teacher-arrives-at-school-after-consuming-alcohol-medical-test-confirms-alcohol-meerut-news-c-72-1-mct1012-142994-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शराब पीकर स्कूल पहुंचे गुरुजी, मेडिकल परीक्षण में एल्कोहल की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शराब पीकर स्कूल पहुंचे गुरुजी, मेडिकल परीक्षण में एल्कोहल की पुष्टि
विज्ञापन
गंगानगर। रजपुरा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपिन कुमार बुधवार को शराब के नशे में स्कूल पहुंचे। परिजन ने गंगानगर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उनको हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसमें एल्कोहल की पुष्टि हुई। पुलिस ने शिक्षा विभाग को विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र गौड़ का कहना है कि पुलिस से आने वाले पत्र के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
गांव मामेपुर में कंपोजिट विद्यालय में करीब 20 साल से मीनाक्षीपुरम निवासी विपिन कुमार बतौर शिक्षक कार्यरत थे। कुछ समय पहले विभाग ने उनको प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी दे दी। गंगानगर थाने के इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि उनको अभिभावकों की ओर से बुधवार को कॉल कर सूचना मिली कि प्रधानाध्यापक शराब के नशे में हैं। पुलिस की विद्यालय पहुंच गई और प्रधानाध्यापक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। विपिन कुमार से इंस्पेक्टर ने मेडिकल जांच कराने के लिए कहा तो वह बिफर गया। इसी बीच उसके परिजन भी थाने पहुंच गए और उन्होंने भी मेडिकल कराने का विरोध किया। लेकिन पुलिस ने प्रधानाध्यापक का मेडिकल परीक्षण कराया।
-- -- --
विवादों से रहा है नाता
अभिभावकों का कहना है कि मामेपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनियमितताओं को लेकर पूर्व में शिक्षा विभाग में शिकायत की गई थी। जांच खंड शिक्षा अधिकारी रजपुरा सुरेंद्र कुमार गौड़ ने की थी। उसमें कंपोजिट ग्रांट राशि का प्रयोग न करना, मिड-डे मील, सुबह फल-दूध का वितरण न करना सहित 10 बिंदुओं पर जांच की गई थी।प्रधानाध्यापक के खिलाफ 28 अगस्त को अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
-- -- --
ग्रामीणों की सूचना पर प्रधानाध्यापक विपिन कुमार का मेडिकल कराया गया। जांच रिपोर्ट में एल्कोहल की पुष्टि हुई है। प्रधानाध्यापक की जांच रिपोर्ट और विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है। अब विभाग ही कार्रवाई करेगा।
शिव प्रताप सिंह, सीओ सदर।