{"_id":"6a0b240c039ea83bab02f504","slug":"tb-screening-camp-in-kishorpur-to-educate-villagers-about-tb-symptoms-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104892-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किशोरपुर में टीबी जांच शिविर ग्रामीणों को बताएं टीबी के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किशोरपुर में टीबी जांच शिविर ग्रामीणों को बताएं टीबी के लक्षण
Mon, 18 May 2026 08:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 18 May 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
हस्तिनापुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत किशोरपुर में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय निशुल्क टीबी एक्सरे शिविर एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान मेरठ मंडल के उपाध्यक्ष ऋषिपाल मलिक ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें बीमारी के प्रति जागरूक किया गया।
सीनियर सुपरवाइजर विनोद कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी के लक्षणों, समय पर जांच और इसके पूर्ण उपचार के प्रति जागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन
सीएचसी पवन यादव ने ग्रामीणों को बताया कि दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक लगातार खांसी रहना। अचानक वजन कम होना और भूख न लगना। शाम के वक्त हल्का बुखार आना। बलगम के साथ खून आना या सीने में तेज दर्द होना। रात में सोते समय अत्यधिक पसीना आना। यह लक्षण दिखाई दे तो सीएचसी पर निशुल्क जांच और सहायता की जाएगी।
मुख्य अतिथि ऋषिपाल मलिक ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि टीबी जैसे रोग को छिपाने की प्रवृत्ति घातक हो सकती है। इसके लक्षण दिखते ही तुरंत जांच और पूरा इलाज कराना जरूरी है। इस अवसर पर एक्सरे टेक्नीशियन अमित उपाध्याय, अंजना, राकेश सहित स्थानीय स्कूल के शिक्षक और भारी संख्या में ग्रामीणों