सरूरपुर। प्रेमराज फाउंडेशन ने सीएचसी में टीबी से जूझ रहे मरीजों की मदद के लिए पोषण किट वितरण किया। कार्यक्रम सरकार की टीबी मुक्त भारत मुहिम को मजबूती देने की दिशा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो कुमार सिंह ने किया।
मरीजों को प्रोटीन, विटामिन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से युक्त किट दी गई। डॉ. शिखा शुक्ला ने बताया कि फाउंडेशन बेहतर पोषण से मरीजों की शारीरिक और मानसिक स्थिति मजबूत होगी और वह जल्दी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। समाज के सहयोग से ही 2030 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। प्रेमराज फाउंडेशन का कहना है कि जरूरतमंद मरीजों को आगे भी नियमित रूप से पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उनका उपचार बिना किसी रुकावट के जारी रह सके। इस दौरान विजय पाल सिंह, संजीव, प्रीतेश, अमर सिंह मौजूद रहे।