फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tax on 95 trades in Cant board

छावनी परिषद् ने की 95 ट्रेड पर टैक्स लगाने की तैयारी

Thu, 11 Mar 2021 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
tax on 95 trades in Cant board
छावनी परिषद ने की 95 ट्रेड पर टैक्स की तैयारी
विज्ञापन

मेरठ। कैंट बोर्ड की ओर से जल्द ही 95 ट्रेड पर टैक्स लगाए जाने की तैयारी है। संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारियों और सदर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने छावनी परिषद् पर ट्रेड टैक्स और लाइसेंस को अनुचित बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सीईओ नवेंद्र नाथ से भी मुलाकात की। सीईओ ने बोर्ड बैठक में सभी नियम और शुल्क तय करने की बात कही है। यह भी कहा कि बोर्ड बैठक होने तक किसी भी व्यापारी को ट्रेड लाइसेंस लेने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
बुधवार को संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारियों और सदर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने छावनी परिषद् पर ट्रेड टैक्स और लाइसेंस को अनुचित बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि छावनी क्षेत्र में कहीं भी ट्रेड करने के लिए किसी प्रकार टैक्स नहीं लिया जाता है। ऐसे में कैंट बोर्ड की ओर से टैक्स वसूली अनुचित है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल दलजीत सिंह, कमल ठाकुर, सुधीर रस्तौगी, सुनील दुआ और अमित बंसल प्रकरण को लेकर सीईओ से मिले।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि वर्ष 2009 से पूर्व सिर्फ फूड आइटम से जुड़े 32 ट्रेड से टैक्स वसूला जाता था। अब 95 विभिन्न ट्रेड से टैक्स वसूला जाएगा। इस संबंध में सभी निर्णय बोर्ड बैठक में छावनी पार्षद और जनप्रतिनिधियों के बीच लिए जाएंगे। बोर्ड कर्मचारी अभी जागरूकता के उद्देश्य से व्यापारियों के पास पहुंचकर ट्रेड लाइसेंस के बारे में बता रहे हैं। संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष सुधीर रस्तौगी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से खाद्य पदार्थों की बिक्री से जुड़े संस्थानों को लाइसेंस दिया जाता है। इसके अतिरिक्त व्यापारी जीएसटी और इनकम टैक्स भी देते हैं। ऐसे में अतिरिक्त टैक्स का बोझ डालना अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील दुआ ने कहा कि नगर निगम व्यापारियों से किसी प्रकार का ट्रेड के नाम टैक्स नहीं वसूलता तो छावनी परिषद् द्वारा टैक्स वसूली अनुचित है। महामंत्री अमित बंसल ने कहा कि ट्रैड टैक्स और ट्रेड लाइसेंस का सभी व्यापारी विरोध करते हैं। संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि छावनी परिषद् व्यापारियों के हित में निर्णय लेना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में सचिन चौपड़ा, संजय गुलाटी, दलजीत सिंह, अमित सिंघल, दीपक चड्डा, गुरमान सिंह, उपेंद्र सिंह, विशाल आनंद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed