फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tarun Singhal and Anurag Pandey Pair Tops UP Pairs-2

Meerut News: यूपी इम्पेयर्स पेयर्स-2 में तरुण सिंघल-अनुराग पांडे की जोड़ी रही अव्वल

Sun, 24 May 2026 07:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Tarun Singhal and Anurag Pandey Pair Tops UP Pairs-2
मेरठ..कंवलजीत..अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में चल रहे ब्रिज टूर्नामेंट के समापन मोके पर विजेता टी
- अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में 54वीं यूपी स्टेट ब्रिज चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में आयोजित 54वीं यूपी स्टेट ब्रिज चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। रविवार को खेले गए मुकाबले में यूपी इम्पेयर्स पेयर्स -2 सेशन में तरुण सिंघल और अनुराग पांडे की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने 84 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता साबित की। दूसरे स्थान पर एसएम मोइन-सुनील कुमार सिन्हा और पीके अग्रवाल-एस.एस. भुल्लर की जोड़ियां संयुक्त रूप से रहीं। दोनों टीमों ने 78-78 अंक अर्जित किए।
चौथे स्थान पर एसके. अग्रवाल- बीएन अग्रवाल की जोड़ी ने 76 अंक हासिल किए जबकि पांचवें स्थान पर सीपी. अग्रवाल-पुलक गर्ग की जोड़ी 75 अंकों के साथ रही। इसके अलावा राजेश जैन-अंबरीश वाडेरा ने 66 अंक लेकर छठा, डॉ. निकिता कमल-अरुण के सिन्हा ने 59 अंक लेकर सातवां और डॉ. टीएस मोघे-डॉ. विजय गुप्ता ने 50 अंक लेकर आठवां स्थान प्राप्त किया। इससे पहले सुपर लीग में एसरॉयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया जबकि सिल्वर इवेंट में दिल्ली ब्लूस विजेता रही। एस रॉयल ने 78.46 अंक जुटाकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

ग्लेडिएटर यूपी 61.92 अंकों के साथ दूसरे और एलेक्जेंडर क्लब यूपी 53.66 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। ट्राईकॉलर टाइटंस चौथे, एंडेवर पांचवें और जय जवान जय किसान छठे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया और रोमांचक मुकाबलों में अपनी रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आयोजन में पुलक गर्ग, संजय जैन, अमन अग्रवाल, राकेश गोयल आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed