{"_id":"5e4852b08ebc3ee5e3787f23","slug":"target-should-be-achive-of-development-meerut-news-mrt4692050160","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों का लक्ष्य माह के अंत तक पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों का लक्ष्य माह के अंत तक पूरा करें
विज्ञापन
मेरठ। आयुक्त सभागार में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए शनिवार को मंडलायुक्त अनीता सी. मेेश्राम ने कहा कि फरवरी के अंत तक विकास से संबंधित सभी लक्ष्यों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं एवं सांसद निधि के कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण कराएं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का कम लोगों को लाभ देने पर नाराजगी जताई। इसे बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।
आयुक्त अनीता सी. मेश्राम ने नगरीय स्वच्छता कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लक्ष्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने घर-घर से कूड़ा उठाने की नियमित समीक्षा करने एवं मौके पर जाकर देखने के लिए नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं, वृहद गो संरक्षण केंद्रो का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कराने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास युद्ध स्तर पर पूर्ण कराए जाएं। वहीं, किसान सम्मान निधि योजना के पात्रों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। इन्हें 22 फरवरी तक पूर्ण कर लिया जाए। यहां डीएम मेरठ अनिल ढींगरा, गौतमबुद्ध नगर बीएन सिंह, हापुड़ अदिति सिंह, बुलंदशहर रवींद्र कुमार, बागपत शकुंतला गौतम, गाजियाबाद अजय शंकर पांडेय, सीडीओ मेरठ ईशा दुहन, डीएफओ अदिति शर्मा, नगरायुक्त अरविंद चौरसिया, अपर नगरायुक्त श्रद्धा शंाडिल्यान समेत अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।