फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tarapuri faces heaps of garbage and waterlogging, sparking protests against the corporation

Meerut News: तारापुरी में कूड़े के ढेर और जलभराव, निगम के खिलाफ हंगामा

Mon, 25 May 2026 10:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Tarapuri faces heaps of garbage and waterlogging, sparking protests against the corporation
- नगर आयुक्त से की शिकायत, सपा नेता शकील भारती ने की शिकायत
विज्ञापन


फोटो

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। नगर निगम के वार्ड-81 तारापुरी के लोगों ने सोमवार को नगर निगम के खिलाफ हंगामा कर दिया। आरोप है कि तारापुरी में कूड़े के ढेर लगे हैं और जलभराव हो रहा है। बकरीद के त्योहार पर भी सफाई नहीं कराई गई है। गंदगी से संक्रमण फैलने का खतरा जताकर निगम की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिह्न लगाया। सपा नेता शकील भारती ने सफाई नायक को हटाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए नगर आयुक्त को शिकायत पत्र दिया।


वार्ड- 81 में लंबे समय से कूड़ा जमा होने और नियमित सफाई न होने का आरोप लगाया। लोगों का कहना कि बकरीद के मौके पर भी सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने सफाई नायक को दोषी ठहराया। पार्षद पति अफजाल ने बताया कि लिसाड़ी जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में कूड़े के ढेर से निकलना मुश्किल है। कई स्थानों पर नालियां चोक पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य वरिष्ठ प्रभारी एवं अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने बताया कि त्योहार को देखते एक सप्ताह का सफाई व्यवस्था के लिए निगम द्वारा अभियान शुरू कर दिया गया है। लापरवाही करने वाले कर्मचारी व सफाई नायक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed