{"_id":"68d16564060fbbac920d0f66","slug":"tarannum-got-first-position-in-ma-hindi-sumbul-got-second-position-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109774-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तरन्नुम एमए हिंदी में प्रथम, सुंबुल को दूसरा स्थान मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तरन्नुम एमए हिंदी में प्रथम, सुंबुल को दूसरा स्थान मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। मेहनत, संकल्प और समर्पण से कोई भी मंजिल दूर नहीं होती, इस बात को सच कर दिखाया है सरधना की दो बेटियों ने। किसान की बेटी तरन्नुम त्यागी ने एमए हिंदी में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में टॉप कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। सरधना की ही सुंबुल ने द्वितीय स्थान पाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
गांव कालंद निवासी तरन्नुम त्यागी किसान इस्लामुद्दीन की बेटी हैं। तरन्नुम ने 88.20 प्रतिशत अंक हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की। वह संत जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्रा हैं। सोमवार को सीसीएस विश्वविद्यालय के 37वें दीक्षांत समारोह में आयोजित भव्य कार्यक्रम में तरन्नुम को राज्यपाल ने गोल्ड मेडल और डिग्री प्रदान की। छात्रा सुंबुल ने 84.47 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी सफलता पर कॉलेज स्टाफ, परिजनों और नगरवासियों ने हर्ष जताया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. सिस्टर क्रिस्टीना ने दोनों छात्राओं को कॉलेज का गौरव बताते हुए कहा कि यह सफलता केवल छात्राओं की नहीं, पूरे क्षेत्र की सफलता है। इस मौके पर डॉ. महेश पालीवाल, डॉ. विदुषी, डॉ. राहत, डॉ. शहला अंसारी, राजेश्वरी, अन्य शिक्षकों ने छात्राओं को बधाई दी।