फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tapes and Raghunath Girls School teams won in football.

Meerut News: फुटबॉल में टेप्स और रघुनाथ गर्ल्स स्कूल की टीम जीती

Fri, 07 Nov 2025 07:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Tapes and Raghunath Girls School teams won in football.
सांसद खेल महोत्सव में टीमों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

- फोटो भी

गंगानगर। जेपी एकेडमी में चल रहे सांसद खेल महोत्सव में शुक्रवार को फुटबाल के अंडर- 18 बालक वर्ग में टेप्स और बालिका वर्ग में रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम ने बाजी मारी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहीं मिस एशिया फिटनेस संजना ढलक और डॉक्टर विशाल अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंडर- 18 बालक वर्ग में द एवेन्यू पब्लिक स्कूल प्रथम, सिटी वोकेशनल स्कूल द्वितीय और द अध्ययन की टीम तृतीय स्थान पर रही। अंडर 18 बालिका वर्ग में रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रथम, द कुबेर पब्लिक स्कूल द्वितीय। अंडर- 12 बालक वर्ग में जेपी एकेडमी प्रथम और प्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल के टीम दूसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि संजना ढलक ने कहा कि पहले बेटियों के खेलों में भाग लेने की सुविधाएं सीमित थीं लेकिन अब आधुनिक तकनीक, संसाधन एवं प्रशिक्षण के माध्यम से स्कूल स्तर से ही खेलों में उज्ज्वल भविष्य बनाया जा सकता है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पांचवें दिन के समापन पर अनुराग अग्रवाल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed