फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tanusha stood first in the poster competition

Meerut News: पोस्टर प्रतियोगिता में तनुषा रही प्रथम

Mon, 08 Dec 2025 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Tanusha stood first in the poster competition
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में सोमवार को एनसीसी इकाई 22 यूपी गर्ल्स बटालियन ने सशस्त्र सैनिक झंडा दिवस मनाया। इसमें पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडेट तनुषा को मिला। दूसरे स्थान पर तनीशा और तीसरे स्थान पर मानविका रहीं। एनसीसी अधिकारी प्रो. लता कुमार ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हुए धन संग्रह के तीन मुख्य उद्देश्य है। पहला युद्ध के समय हुई जनहानि में सहयोग, दूसरा सेना में कार्यरत कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण और सहयोग हेतु और तीसरा सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण हेतु रहा।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने सैनिकों के परिवारों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही कैडेट्स को राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वाह करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आरुषि सिंह, गौरी, आंचल, पूर्णिमा, अन्नू, मानविका, वंशिका, अंशु सहित 42 कैडेट्स ने प्रतिभागिता की। निर्णायक मंडल में प्रो. मोनिका चौधरी और डाॅ. कुमकुम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed