{"_id":"6ab2a81a76f05aa03e081dc7","slug":"tanu-took-the-oath-as-president-and-ajra-took-the-oath-as-vice-president-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113679-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तनु ने अध्यक्ष और अजरा ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तनु ने अध्यक्ष और अजरा ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सेंट जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक ब्रदर इम्मानुयेल रहे। प्राचार्या प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लूईस, मुख्य अतिथि और स्टाफ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तनु, अर्पिता और अंजलीना ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि का प्राचार्या ने पौधा भेंटकर स्वागत किया। डॉ. विदुषी और डॉ. नीतू ने मंच संचालन किया। छात्र परिषद में तनु को अध्यक्ष, अजरा को उपाध्यक्ष, जैनब को कोषाध्यक्ष, अक्षा को सचिव, खुशी सैनी को सांस्कृतिक, सिमरन को अनुशासन और भावना को खेल प्रभारी बनाया गया। बीएड से सोनम और अर्पिता, एमए से सोनिया और इंशा तथा बीकॉम से गुलनाज और आशी ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। अन्य छात्राओं ने भी अपने-अपने पदों एवं गोपनीयता की शपथ ली।
मुख्य अतिथि ब्रदर इम्मानुयेल ने छात्राओं को सहयोग, निष्ठा और क्षमा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया। प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लूईस ने छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. अशोक सोम, डॉ. महेश पालीवाल, डॉ. अशोक, राजेंद्र सिंह, डॉ. मोनिका, डॉ. राहत, डॉ. राजेश्वरी, शिवानी, शहला अंसारी, शाइन और सानिया सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।