फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tantrik shoot lady in Lisari Gate area

छेड़छाड़ का विरोध करने पर तांत्रिक ने साथियों के साथ पथराव करते हुए महिला को मारी गोली।

Sun, 30 May 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
tantrik shoot lady in Lisari Gate area
छेड़छाड़ का विरोध करने पर तांत्रिक ने साथियों के साथ पथराव किया, महिला को मारी गोली
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन स्थित 12 फुटा रोड पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर तांत्रिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले पथराव किया। इसके बाद महिला को गोली मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला को हापुड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समर गार्डन स्थित 12 फुटा रोड पर हरी मस्जिद के पीछे असलम का मकान है। पास ही तांत्रिक इकबाल रहता है। आरोप है 28 मई को इकबाल पड़ोस में एक किशोर से शराब मंगा रहा था। उसने शराब लाने से इंकार कर दिया। इकबाल ने किशोर की पिटाई शुरू कर दी। पास खड़े असलम के बेटे सादिक ने किशोर को बचा लिया था।
विज्ञापन

इसके चलते इकबाल असलम और उसके परिवार से रंजिश रखने लगा। बताया गया है कि शनिवार रात इकबाल अपने साले सलमान सुभान, बेटे रिजवान और पांच अन्य लोगों के साथ असलम के घर पहुंचा। सादिक को गाली देते हुए घर से बाहर निकलने को कहने लगा। इस दौरान असलम की पत्नी कौसर ने इकबाल का विरोध किया तो उसने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला घर की ओर भागने लगी तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। इसके बाद करीब 10 राउंड गोलियां चला दीं। एक गोली महिला कौसर की छाती में लगी। कौसर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने इकबाल को हिरासत में लेकर मौके से तीन खोखे बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परिजनों ने महिला को गंभीर अवस्था में हापुड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। असलम ओर इकबाल के पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी इकबाल काफी समय से तंत्र मंत्र का काम करता है। उसके पास समरगार्डन चौकी पुलिस का आना जाना है। इसीलिए वह क्षेत्र के लोगों को दबंगई दिखाता है।

इस मामले में सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि दो दिन पूर्व मामूली कहासुनी होने पर इकबाल ने महिला को गोली मारी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed