यूपी: इलाज के बहाने महिला को बंधक बनाकर तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मां-बेटे के इलाज के बहाने तांत्रिक द्वारा 32 वर्षीय महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बेटे को बेचने और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार बताया गया है।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के शौकीन गार्डन में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसका छह वर्ष का एक बेटा है, जिसकी काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही है। किसी ने उसे बताया कि उसके बेटे पर ऊपरी असर है। उसने उसे शौकीन गार्डन में ही रहने वाले एक तांत्रिक का पता दिया। वह बेटे को तांत्रिक के पास लेकर पहुंची।
तांत्रिक ने उसके बेटे के साथ-साथ उस पर भी ऊपरी असर बता दिया। महिला ने तांत्रिक से इलाज की बात कही तो उसने उसे कमरे में बुलाकर तंत्र विद्या की। महिला को अपनी तंत्र विद्या के जरिये बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें: शादी में डांस करने पर युवक से हुआ विवाद, दो साल बाद किया मर्डर, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा आरोपी
पीड़िता का आरोप है कि तांत्रिक ने उसको उसी कमरे में काफी दिनों तक बंधक बनाए रखा और आए दिन दुष्कर्म करता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि तांत्रिक ने इसी दौरान उसके बेटे को भी बेच दिया।
जब उसको इस बारे में पता चला तो वह किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर थाने पहुंची और आरोपी तांत्रिक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तांत्रिक की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह मौके से फरार मिला।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/