फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tantric molested a woman as a hostage on the pretext of treatment in meerut

यूपी: इलाज के बहाने महिला को बंधक बनाकर तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार

Wed, 26 Aug 2020 01:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Aug 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Tantric molested a woman as a hostage on the pretext of treatment in meerut
सांकेतिक तस्वीर

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मां-बेटे के इलाज के बहाने तांत्रिक द्वारा 32 वर्षीय महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बेटे को बेचने और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार बताया गया है। 

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के शौकीन गार्डन में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसका छह वर्ष का एक बेटा है, जिसकी काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही है। किसी ने उसे बताया कि उसके बेटे पर ऊपरी असर है। उसने उसे शौकीन गार्डन में ही रहने वाले एक तांत्रिक का पता दिया। वह बेटे को तांत्रिक के पास लेकर पहुंची।
विज्ञापन


तांत्रिक ने उसके बेटे के साथ-साथ उस पर भी ऊपरी असर बता दिया। महिला ने तांत्रिक से इलाज की बात कही तो उसने उसे कमरे में बुलाकर तंत्र विद्या की। महिला को अपनी तंत्र विद्या के जरिये बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: शादी में डांस करने पर युवक से हुआ विवाद, दो साल बाद किया मर्डर, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा आरोपी

पीड़िता का आरोप है कि तांत्रिक ने उसको उसी कमरे में काफी दिनों तक बंधक बनाए रखा और आए दिन दुष्कर्म करता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि तांत्रिक ने इसी दौरान उसके बेटे को भी बेच दिया।

जब उसको इस बारे में पता चला तो वह किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर थाने पहुंची और आरोपी तांत्रिक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तांत्रिक की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह मौके से फरार मिला।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed