{"_id":"6965250eeacfdb440e0dcc67","slug":"tanker-filled-with-molasses-overturns-two-wheeler-rider-falls-meerut-news-c-73-1-smrt1029-106023-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शीरे से भरा टैंकर पलटा, दोपहिया वाहन सवार गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शीरे से भरा टैंकर पलटा, दोपहिया वाहन सवार गिरे
विज्ञापन
मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर अंडरपास के नीचे पलटा शीरे का टैंकर
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैली अंडरपास के नीचे अनियंत्रित शीरे से भरा टैंकर पलट गया। सुबह के समय हल्का कोहरा होने के कारण व सड़क पर फिसलकर सैकड़ों दोपहिया वाहन चालक गिरे।
सोमवार तड़के मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कैली ओवरब्रिज के अंडरपास पर अनियंत्रित होकर शीरे से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर चालक खतौली के बुआड़ा
कला गांव निवासी उमेश पुत्र ज्ञान सिंह ने बताया कि वह सहारनपुर के देवबंद में स्थित त्रिवेणी चीनी मिल से शीरा लेकर खुर्जा स्थित डिस्टलरी के लिए जा रहा था। जैसे ही वह कैली अंडरपास के पास पहुंचा तो सामने चल रही कार ने अचानक ब्रेक लिए जिससे टैंकर अनियंत्रित होकर अंडरपास के नीचे पलट गया।
विज्ञापन
उधर, सुबह के समय सड़क पर कोहरा होने के कारण व सड़क पर फैले शीरे पर सैकड़ों बाइक सवार फिसल कर गिरते रहे। मामला पुलिस प्रशासन तक पहुंचा तो मेरठ आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एनएचएआई व पुलिस की मदद से सड़क पर पहले सिरे पर मिट्टी डाली गई। देर शाम तक उसे साफ करने का प्रयास चलता रहा। एनएचएआई की टीम ने बताया कि जल्द ही सड़क पर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।