{"_id":"695293418c4c6091330f4fd5","slug":"tank-built-under-namami-gange-scheme-incomplete-villagers-worried-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110891-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नमामि गंगे योजना में बनी टंकी अधूरी, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नमामि गंगे योजना में बनी टंकी अधूरी, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
रोहटा। गांव रोहटा में जल निगम द्वारा बनाई गई पानी की टंकी से आपूर्ति शुरू नहीं होने पर ग्रामीणो
रोहटा में जलापूर्ति शुरू न होने के कारण ग्रामीणों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव रोहटा में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा बनाई गई पानी की टंकियों के बावजूद ग्रामीणों को अब तक पर्याप्त जलापूर्ति नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि गांव की आधे से अधिक आबादी वर्षों से शुद्ध पेयजल के लिए तरस रही है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों के अनुसार कई वर्ष पूर्व घनी आबादी वाले क्षेत्र के लिए पानी की दो टंकियों का निर्माण कराया गया था। इनमें से एक टंकी से गांव के आधे हिस्से में जलापूर्ति शुरू कर दी गई लेकिन रसूलपुर-मढ़ी मार्ग के पास बनी दूसरी टंकी अब तक चालू नहीं की गई। इस कारण गांव की आधे से अधिक आबादी जलापूर्ति से वंचित है। इस समस्या से सोमवार को समाजसेवी दुष्यंत रोहटा ने जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर स्थिति से अवगत कराया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जलापूर्ति विभाग के सहायक अभियंता अतुल त्यागी ने फोन पर आश्वासन दिया कि तीन-चार दिन में अधिकारियों की टीम गांव में पहुंचकर जलापूर्ति शुरू कराने की प्रक्रिया पूरी करेगी। जिलाधिकारी के आदेश पर निर्माण एजेंसी के कर्मचारी गांव रोहटा पहुंचे। एक सप्ताह में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
इस मौके पर मस्तराम, भारत चौधरी, इंद्रपाल सिंह, पप्पू चौधरी, कालू सिंह, जयचंद और खचेड़ू जाटव मौजूद रहे।