फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tanaavpoorn shanti, sheher me raf aur psc

तनावपूर्ण शांति, शहर आरएएफ-पीएसी के हवाले  

Wed, 04 Apr 2018 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Apr 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
tanaavpoorn shanti, sheher me raf aur psc
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शहर में मंगलवार को तनावपूर्ण शांति रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। आरएएफ, पीएसी व पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला। आईजी, डीएम व एसएसपी जिले की स्थिति जानने में जुटे रहे। हालांकि एहतियात के तौर पर बुधवार को 12वीं तक के स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं, उपद्रवियों पर मारपीट, तोड़फोड़ व लूट के 100 से अधिक मुकदमे लोगों ने दर्ज कराए हैं। 
विज्ञापन

जिले की सुरक्षा सुबह सात बजे से पुलिस, आरएएफ और पीएसी के हवाले रही। शहर को चार जोन और देहात को 15 सेक्टरों में बांटा गया। सुबह आठ बजे एसपी सिटी मानसिंह चौहान, एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी, एएसपी सतपाल सिंह ने शहर और कंकरखेड़ा बाईपास पर आरएएफ और पीएसी के साथ फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन


रूटीन की तरह खुले बाजार
सुबह दस बजे रोजाना की तरह शहर में बाजार खुलने लगे। लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। सब सामान्य रहा। दोपहर को पुलिस अफसरों ने फिर आरएएफ और पीएसी के बाद फ्लैग मार्च निकालकर शहर में कोई तनाव न होने का संदेश दिया। हालांकि लोग एक-दूसरे को फोन कर शहर की स्थिति के बारे में पूछते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर अधिकारी सड़क पर रहे
आईजी रेंज रामकुमार, डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी मंजिल सैनी मंगलवार दिन भर सड़कों पर घूमते रहे। एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने भी शहर का भ्रमण किया। पुलिस अधिकारी फोर्स से स्थिति के बारे में जानकारी लेते रहे। कंट्रोल रूम में भी सूचनाएं सामान्य आईं। 

मुकदमे कराने का दौर चला 
एसएसपी ने बताया कि कंकरखेड़ा, लालकुर्ती, सदर बाजार, सिविल लाइन, मेडिकल समेत आठ थानों में मंगलवार को उपद्रवियों पर मुकदमे दर्ज कराने का सिलसिला चलता रहा। सोमवार को जिन लोगों का इस उपद्रव में नुकसान हुआ, उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

देहात पर ज्यादा फोकस 
पुलिस का देहात के इलाकों पर ज्यादा फोकस था। पुलिस का मानना है कि सोमवार को देहात से आए लोगों ने शहर में बवाल किया। इसको देखते हुए देहात से आने वाले सभी मार्गों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। हालांकि किसी भी गांव से हंगामा या प्रदर्शन करने के लिए घर से कोई नहीं निकला। 

अंकुर का कराया अंतिम संस्कार 
उपद्रव में हसनपुर, भावनपुर निवासी अंकुर की गोली लगने से मौत हुई थी। पुलिस ने अंकुर के परिजनों को रात से विश्वास में लिया हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर अंकुर के शव का बृजघाट पर ही परिजनों को साथ ले जाकर अंतिम संस्कार कराया। कोई तनाव नहीं होने दिया। 

इंटरनेट सिस्टम नहीं चला 
इंटरनेट सुविधा भी मंगलवार को दिन भी ठप रही। उपद्रव की वीडियो का आदान प्रदान नहीं हुआ। पुलिस भी सोशल साइट पर नजर रख रही थी। पुलिस अफसरों का कहना है कि इंटरनेट सेवा बंद नहीं होती तो लोग भड़काऊ वीडियो एक-दूसरे को भेजकर माहौल गर्मा सकते थे। 


नहीं बिगड़ने देंगे माहौल
मंगलवार दिन भर शांतिपूर्वक रहा। पुलिस फोर्स, आरएएफ व पीएसी बल तैनात है। उपद्रवियों पर केस दर्ज कराकर जेल भेजा जा रहा है। हर बिंदु पर पुलिस की नजर है। कानून व्यवस्था खराब नहीं होने देंगे। -प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed