यूपी में सुरक्षित नहीं बेटियां, मनचलों ने छेड़छाड़ के बाद की मारपीट-बदसलूकी, जमकर बखेड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में छेड़छाड़ की घटनाएं कम होने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। अब मुजफ्फरनगर में कॉलेज से लौट रही तीन छात्राओं के साथ बाइक सवार युवकों द्वारा छेड़छाड़ को लेकर बखेड़ा हो गया। मनचलों ने पहले तो छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्राओं से मारपीट व बदसलूकी की। फिर उन्हें बचाने पहुंचे दो युवकों पर भी हमला कर दिया, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आगे जानिए पूरी घटना:-
मुजफ्फरनगर के खालापार में मंगलवार दोपहर कॉलेज से लौट रही तीन छात्राओं के साथ बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। यही नहीं बल्कि उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्राओं से मारपीट व बदसलूकी कर डाली। इससे गुस्साए लोगों ने आरोपियों की घेराबंदी की तो वे बाइक छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी छात्रा आर्य समाज रोड पर एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। मंगलवार दोपहर वह दो छात्राओं के साथ कॉलेज की छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी। जब तीनों छात्राएं फक्करशाह टंकी चौक के निकट पहुंचीं, तो बाइक सवार दो युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। छात्राओं ने आरोपी युवकों का विरोध किया। इस पर युवकों ने छात्राओं के साथ हाथापाई करते हुए उनके साथ बदसलूकी कर दी। शोर मचाने पर फक्करशाह चौक निवासी मतीन व मुनीर ने मौके पर पहुंचकर मनचलों का विरोध किया। तो उन्होंने उक्त दोनों युवकों पर भी हमला कर दिया, जिसमें मतीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह देख आसपास के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद उन्होंने दोनों आरोपियों की घेराबंदी की ली। खुद को घिरा देर आरोपी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के समक्ष लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने उनके द्वारा छोड़ी गई बाइक कब्जे में लेते हुए दोनों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। इस पर पुलिस ने एक अन्य युवक को शक के आधार पर भी हिरासत में लिया है। घटना के बाद जहां छात्राओं के परिजनों ने थाने पहुंचकर दोनों मनचलों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, वहीं स्थानीय लोगों ने भी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
वहीं इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि छात्राओं के बयान लिए जा रहे हैं, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/