{"_id":"638127e787453e323e1e4eea","slug":"tampering-with-the-tempo-the-girl-student-beat-up-two-miscreants-modipuram-news-mrt615221023","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टेंपो सवार छात्रा से दो मनचलों ने की छेड़छाड़, छात्रा ने दोनों को जमकर धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टेंपो सवार छात्रा से दो मनचलों ने की छेड़छाड़, छात्रा ने दोनों को जमकर धुना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो में की छेड़छाड़ तो छात्रा ने दो मनचलों को पीटा
कंकरखेड़ा (मेरठ)। हाईवे पर टेंपो में सवार छात्रा से दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। टेंपो चालक ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों आरोपियों ने अभद्रता की। बाद में छात्रा ने ही हिम्मत दिखाते हुए दोनों मनचलों को पीटना शुरू कर दिया। बाद में राहगीरों की भीड़ जुटने पर आरोपी भाग निकले और छात्रा टेंपो में सवार होकर चली गई।
यह छात्रा टेंपो में सवार होकर मोदीपुरम की ओर जा रही थी। शोभापुर फ्लाईओवर के पास टेंपो में दो युवक बैठ गए। छात्रा का आरोप है कि दोनों ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। छात्रा ने मनचलों की बातों पर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद वह फिर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगे। टेंपो चालक ने ऐसा करने से रोका और पुलिस को सूचना देने की धमकी दी। इसके बावजूद मनचलों ने टेंपो चालक से अभद्रता कर दी।
इसी दौरान छात्रा ने साहस दिखाया और दोनों युवकों को पीटना शुरू कर दिया। उन्हें पीटता देख राहगीरों की भीड़ जुट गई। यह भीड़ देखकर आरोपी सड़क पार कर भाग गए। कुछ लोगों ने मनचलों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।