कोतवाल ने पीड़ित छात्रा के पिता को धमकाया, कहा- 25 गोलियां मारकर उड़ा दूंगा गर्दन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में लड़कियां कैसे सुरक्षित रहेंगी। यह अब एक बड़ा सवाल बन गया है। हर रोज किसी न किसी शहर में छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसे में तब मुश्किल और भी बढ़ जाती है जब पुलिस कार्रवाई की जगह उल्टा पीड़ित को ही आरोपी बना दे। सहारनपुर में ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है। स्कूल जाते समय एक छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत की तो कोतवाल साहब उल्टा उन्हीं को डांटने लगे। इस दौरान उन्होंने पुलिस का विरोध किया तो कोतवाल ने कहा कि तुम्हें 25 गोलियां मार दूंगा और तुम्हारी गर्दन उड़ा दूंगा। फिर जानिए आगे क्या हुआ।
घटना सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र की है। आरोप है कि एक छात्रा सोमवार सुबह के समय स्कूल जा रही थी। इस दौरान दूसरे समुदाय के दो युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसको लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। इसके बाद वाल्मीकि समाज के लोग थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। लेकिन इस दौरान कोतवाल ने पीड़िता के पिता को धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि तुम थाने में भीड़ लेकर आए हो। कोतवाल ने यहां तक कहा कि अगर गुंडागर्दी की तो तुम्हें 25 गोली मारूंगा और तुम्हारी गर्दन उड़ा दूंगा। पुलिस ने उल्टे वाल्मीकि समाज के ही एक युवक को पकड़कर हवालात में डाल दिया। इसको लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने कोतवाली में घुसकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाल मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
सीओ से कोतवाल को हटाने की मांग की और नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान उर्फ शालू को चेतावनी दी कि जब तक कोतवाल नहीं हटता है, वह नगर में सफाई कार्य नहीं करेंगे। कोतवाल का कहना है कि पुलिस ने तहरीर मिलते ही एक आरोपी को पकड़ लिया था। भीड़ ने उसे कोतवाली परिसर में खींचकर पीटने का प्रयास किया तो उन्होंने सख्ती की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/