{"_id":"590d87624f1c1b0646443fa9","slug":"tampering-in-the-park-with-the-retired-dsp-granddaughter-threatens-to-protest-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड DSP की पोती से पार्क में छेड़छाड़, कहा- शिकायत की तो अंजाम भुगत लेना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड DSP की पोती से पार्क में छेड़छाड़, कहा- शिकायत की तो अंजाम भुगत लेना
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 06 May 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
पार्क में डीएसपी की पोती से छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में कैंट स्थित एक पार्क में रिटायर्ड डीएसपी की पोती से मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर धमकी दी कि यदि किसी से शिकायत की तो अंजाम ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
गंगानगर निवासी रिटायर्ड डीएसपी की पोती एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। बृहस्पतिवार शाम वह सहेलियों के साथ कैंट स्थित डोगरा लाइन के पास पार्क में गई थी। आरोप है कि पार्क में घूम रहे दो युवकों ने उस पर कमेंट किया। विरोध करने पर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए धमकी दे दी। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिस पर शुक्रवार को यह मामला डीआईजी और आईजी तक पहुंच गया। इंस्पेक्टर सदर पंकज पंत का कहना कि तहरीर नहीं आई है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
विज्ञापन
पकड़ने के बाद कराएंगे रिपोर्ट
पुलिस अफसरों का कहना कि अगर छात्रा के साथ वारदात हुई है तो तहरीर क्यों नहीं दी गई। रिटायर्ड डीएसपी को तो कानून की पूरी जानकारी है। वहीं, छात्रा के परिजनों का कहना है कि आरोपी पार्क में रोजाना आते होंगे। पुलिस पहले उन्हें पकड़ ले, उसके बाद रिपोर्ट भी दर्ज करा देंगे।
विज्ञापन