फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Talks with mill officials fail, now indefinite strike begins

Meerut News: मिल अधिकारियों के साथ वार्ता विफल, अब अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Fri, 24 Oct 2025 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
Talks with mill officials fail, now indefinite strike begins
किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरन सिंह द्वारा महापंचायत को सम्बो​धित किया जाता हु
- किसानों का शोषण कर रही हैं चीनी मिल : ठाकुर पूरण सिंह
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नंगलामल गांव में मिल के बाहर शुक्रवार को हुई किसान मजदूर संगठन की महापंचायत में कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। महापंचायत में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि चीनी मिल किसानों का शोषण कर रही हैं। किसानों का सम्मान नहीं करने पर मिलों को नहीं चलने दिया जाएगा। चीनी मिल को किसानों ने सस्ते मूल्य पर जमीन दी थी, जिससे किसानों को गन्ने का उचित मूल्य मिले और किसान का सम्मान बना रहे। इसके बावजूद चीनी मिल अधिकारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। किसानों को चाहिए कि वह एकजुट हों और आंदोलन करें। इसके बाद किसान मजदूर संगठन की ओर से मिल के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया।
किसान मजदूर संगठन की ओर से कई दिन से मिल पर धरना जारी है। महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने बताया कि संगठन की ओर से मिल समिति का कार्यालय गांव में खोलने, निकाले गए मजदूरों को रोजगार देने आदि मांगों को लेकर शुक्रवार को महापंचायत हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह भी पहुंचे। ठाकुर पूरन सिंह ने कहा, ऐसी कोई भी मांग नहीं है जो चीनी मिल प्रशासन पूरा न कर सकें, लेकिन अधिकारी मांगों पर विचार नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और मिल अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। जिला प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी पंचायत में वार्ता के लिए नहीं पहुंचा। इसे लेकर संगठन ने नाराजगी जताई। मिल अधिकारियों के साथ हुई वार्ता भी विफल रही। संगठन की ओर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। इस दौरान अजय तोमर सिसौली, सुंदर फौजी, प्रधान प्रवीन फौजी, अनिल तोमर, राकेश तोमर, जसवंत प्रधान, प्रशांत तोमर, शिवकुमार प्रधान, चरण सिंह, मदनपाल, विनय तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन....
महापंचायत में किसानों से वार्ता की गई, लेकिन कुछ अधिकारियों के न पहुंचने के कारण वार्ता विफल रही। आज फिर से वार्ता की जाएगी, मिल के संचालन में कोई देरी नहीं होगी।
-बीके पटेल, जिला गन्ना अधिकारी

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरन सिंह द्वारा महापंचायत को सम्बोधित किया जाता हु

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरन सिंह द्वारा महापंचायत को सम्बोधित किया जाता हु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed