फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Talented individuals brought honor to the village; meritorious youth were felicitated.

Meerut News: प्रतिभाओं ने बढ़ाया गांव का मान, मेधावी युवाओं का हुआ सम्मान

Sun, 27 Sep 2026 07:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Talented individuals brought honor to the village; meritorious youth were felicitated.
सरूरपुर। गांव नारंगपुर में युवाओं को सम्मानित करते संस्था के पदाधिकारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। गांव नारंगपुर के होनहार युवाओं ने शिक्षा, चिकित्सा, अभियांत्रिकी, पुलिस और खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। नारंगपुर प्रतिभा प्रोत्साहन एवं उन्नयन संस्था की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षा हासिल करने और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ से चिकित्सा की उच्च उपाधि हासिल करने वाली डॉ. प्राची कृष्णत्रेय को सम्मान मिला। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर से परास्नातक उपाधि प्राप्त करने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल पुनीत कुमार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर से परास्नातक करने वाले हर्षवर्धन त्यागी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में गणित एवं संगणना विषय में स्नातक के लिए चयनित शौर्य त्यागी का भी अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

शैक्षिक उपलब्धि के लिए प्रीति त्यागी और उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर चयनित सौम्या कृष्णत्रेय को भी सम्मानित किया गया। खेल प्रतिभाओं ने भी समारोह में खास छाप छोड़ी। उत्तर प्रदेश राज्य विद्यालय खेल प्रतियोगिता के 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने वाली अंजुम चौधरी, दृष्टिबाधित क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की टी-20 टीम के सदस्य उस्मान मलिक और राष्ट्रीय मुए थाई प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता पीयूष शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के महासचिव प्रशांत प्रियदर्शी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य गांव में शिक्षा, खेल और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। संरक्षक विद्याभूषण शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. एमएस प्रकाश, अमर पाल शर्मा समेत अन्य अतिथियों ने विचार रखे। संचालन सुनील त्यागी ने किया। आयोजन में सोनू त्यागी समेत कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed