फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Take the thoughts of the saint to heart: Anuntar Sagar

संत के विचारों को हृदय में उतारें : अनुकरण सागर

Tue, 07 Jan 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Take the thoughts of the saint to heart: Anuntar Sagar
मेरठ। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में मुनिश्री अनुकरण सागर और मुनिश्री अनुशासन सागर ने श्रीजी का अभिषेक किया। इसके बाद शांतिधारा हुई। मुनिश्री अनुकरण सागर ने कहा कि संत के विचारों को हृदय में उतारना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने एक प्रसंग में कहा कि राजा के दरबार में एक गरीब शिल्पकार तीन मूर्तियां लेकर पहुंचा। उसने राजा से कहा कि यह तीन मूर्ति उसने बनाई हैं। मुझे इनके उचित दाम दे दीजिए। राजा ने कहा कि आप इनका उचित दाम बता दीजिए ताकि मैं इन्हें खरीद सकूं। इसके बाद शिल्पकार ने एक मूर्ति के कान में सलाई डाली, वह दूसरे कान से बाहर निकल गई। दूसरी मूर्ति के कान में सलाई डाली तो वह मुंह से बाहर निकल गई। तीसरी मूर्ति के कान में सलाई डाली तो वह पेट में समा गई। इसके बाद कहा कि महाराज पहली मूर्ति सिर्फ 500 रुपये की है। दूसरी 1000 रुपये की और तीसरी मूर्ति अनमोल है।
विज्ञापन

मुनिश्री ने कहा कि इन मूर्तियों की तरह श्रोता भी तीन प्रकार के होते हैं। एक प्रवचन सुनकर दूसरे कान से बाहर निकालने वाला, दूसरा प्रवचन सुनकर दूसरों को उस बारे में बताने वाला और तीसरा श्रोता विचारों को हृदय में उतारकर अपना कल्याण करने वाला होता है। हमें भी ऐसा ही श्रोता बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के सत्र में भक्तों ने अपनी शंकाओं का समाधान कराया। संध्या सत्र में आनंद यात्रा के तहत श्रोताओं से प्रश्न उत्तर कर उनकी जिज्ञासाओं को दूर किया गया। बाद में भक्तों ने सामूहिक आरती की। कार्यक्रम में नवीन जैन, अतुल, राजेंद्र, विनोद, विनय, हेमंत, हर्ष, प्रमोद, पीयूष, अनुज सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed