फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Take admission in vacant seats in BSC Nursing by 31 December

बीएससी नर्सिंग में खाली सीटों पर 31 दिसंबर तक ले प्रवेश

Thu, 24 Dec 2020 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Take admission in vacant seats in BSC Nursing by 31 December
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग में खाली सीटों पर 31 दिसंबर तक प्रवेश लिए जा सकते हैं। इसके अलावा बीए में एकल विषय के साथ एवं लेट्रल एंटी के तहत 26 दिसंबर तक दाखिला ले सकते हैं। उधर मेरिट में संशोधन होने के कारण एलएलबी की दूसरी मेरिट जारी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि बीएससी नर्सिंग जिन छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कर रखा है, वे 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अपनी लॉगइन आईडी से ऑफरलेटर डाउनलोड करके संबंधित कॉलेज में जाकर प्रवेश ले सकते हैं। यह अंतिम मौका है। वहीं, बीए में एकल विषय एवं लेटरल एंटी से प्रवेश के लिए 24 से 26 दिसंबर तक ऑफरलेटर डाउनलोड कर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अभी एलएलबी की दूसरी मेरिट जारी होने में दो दिन का समय लग सकता है। दरअसल छात्र-छात्राओं ने प्राप्तांक और पूर्णांक के नंबर गलत भर दिए थे। संशोधन का मौका दिए जाने के बाद भी जिन विद्यार्थियों ने फॉर्म में गलती नहीं सुधारी है, उनको दाखिला नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम वर्ष बैक परीक्षा का परिणाम जारी
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष और बीपीएड प्रथम वर्ष की बैक पेपर परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। बृहस्पतिवार से विवि की वेबसाइट पर परिणाम देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed