फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tailor attacked for refusing to stitch Eid clothes, condition critical

Meerut News: ईद के कपड़े सिलने से इन्कार करने पर टेलर पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Fri, 20 Mar 2026 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Tailor attacked for refusing to stitch Eid clothes, condition critical
घायल टेलर।
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में ईद के कपड़े समय पर सिलने से इन्कार करना टेलर शाहिद अंसारी और उसके परिवार को भारी पड़ गया। आरोपियों ने हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया।
सुलेमान शाह टाउन हॉल रोड निवासी शाहिद अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पुत्र इरशाद के साथ मोहल्ला बैलून सराय चौराहे पर चाहत टेलर नाम से सिलाई की दुकान चलाते हैं। बताया गया कि बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और ईद के कपड़े तैयार न होने पर विवाद करने लगे। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने टेलर इरशाद पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में इरशाद के सिर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बीच-बचाव करने पहुंचे इरशाद के पिता शाहिद अंसारी और भाई अज्जद को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर दुकान में रखी नकदी भी लूट कर भाग गए। घटना के दौरान मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे पुलिस साक्ष्य के रूप में खंगाल रही है।

पीड़ित शाहिद अंसारी की तहरीर पर पुलिस ने अनस, अदनान, फुरकान समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हमले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और घायलों का चिकित्सीय परीक्षण करा दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed