{"_id":"602835208ebc3ee97c56f731","slug":"tahsil-complex-adjacent-to-the-barrier-being-built-for-tunnel-city-news-mrt5252431105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरियर से पटा तहसील परिसर, टनल के लिए बनाई जा रही जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरियर से पटा तहसील परिसर, टनल के लिए बनाई जा रही जगह
विज्ञापन

- मार्च में तहसील परिसर से शुरू होगा रैपिड रेल का कार्य
- तहसील कंपाउंड में जाने के लिए बनाया गया अलग रास्ता
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मार्च में टनल बनाने का कार्य शुरू होने वाला है। इसके लिए सदर तहसील में कार्य शुरू कर दिया गया है। मकानों और कार्यालय के स्थानांतरण के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार शाम को तहसील के पुराने कक्षों को ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं, शनिवार को बैरियर लगाकर तहसील कंपाउंड में जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। अब सिर्फ एक रास्ते से ही तहसील कंपाउंड में जा सकेंगे।
एनसीआरटीसी ने पहले ही रास्ते को पक्का कर दिया है। वहीं, अलग से शौचालयों का निर्माण भी कराया है। इसके अलावा तहसील परिसर में रहने वाले कर्मचारियों को दिक्कतों से बचाने के लिए साइन बोर्ड लगाए गए हैं। जिससे उन्हें तहसील से बाहर और अंदर आने में साइन बोर्ड से रास्तों का पता लग सके। शहर में मेट्रो प्लाजा से बेगमपुल तक टनल बनाने का कार्य किया जाना है। एफकॉन्स कंपनी अब जल्द टनल बनाने की तैयारियों में जुट गई है। वहीं, अगले सप्ताह से भैंसाली डिपो कार्यशाला में भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा। भैंसाली डिपो में रहने वाले कर्मचारियों के लिए बाईपास स्थित मेरठ वन में फ्लैट दिया जा रहा है। इनके स्थानांतरण के बाद ही भैंसाली डिपो में भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
तहसील परिसर से अंडरग्राउंड होगी मशीन
तहसील परिसर में ही टनल बोरिंग मशीन को सेट किया जाएगा। इसके लिए स्थान बनाया जा रहा है। यहीं से ही दो मशीनें दिल्ली रोड की तरफ खोदाई का कार्य करेंगी। इससे पहले मकानों का सर्वे किया जाना है। इंजीनियरों के मुताबिक पुराना शहर होने से मेरठ में मकानों का सर्वे महत्वपूर्ण होगा। सकारात्मक रिपोर्ट होने के बाद ही भूमिगत खोदाई का कार्य किया जाएगा।