{"_id":"5df3f9038ebc3e87ea505e39","slug":"tahrir-given-against-farmers-for-burning-leaves-sardana-news-mrt4586273200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्ती जलाने पर किसानों के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्ती जलाने पर किसानों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

रोहटा।
किसानों द्वारा गन्ने की पत्ती व पराली जलाए जाने की सूचना पर एसडीएम सदर ने बृहस्पतिवार को आधा दर्जन गांव में छापा मारा। रोहटा गांव के हल्का लेखपाल ने गांव के आधा दर्जन किसानों के खिलाफ गन्ने की पत्ती जलाने और सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कायम करने के लिए थाने में तहरीर दी है।
बृहस्पतिवार शाम एसडीएम सदर अंकित खंडेलवाल ने टीम के साथ रोहटा ब्लॉक क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में दौरा किया था। यहां सुप्रीम कोर्ट एवं एनजीटी के आदेशों के बाद किसानों द्वारा गन्ने की पत्ती जलाए जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के बाद एसडीएम सदर ने टीम के गांव रोहटा, पूठ, मीरपुर, रासना, डालमपुर, जटपुरा, डूंगर आदि में भ्रमण किया था। इस दौरान दर्जनभर किसानों को चिन्हित किया गया, उसकी रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम ने अग्रिम कार्रवाई के लिए डीएम को सौंप दी थी।
रोहटा गांव के हल्का लेखपाल रतनलाल ने चिन्हित किए गए आधा दर्जन किसानों के खिलाफ खेत में गन्ने की पत्ती जलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। जैसे ही किसानों को यह सूचना मिली तो उनमें रोष फैल गया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इसी तरह किसानों पर मुकदमे दर्ज कराएगा तो एक दिन किसानों को विरोध में सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। थाना प्रभारी रोहटा उपेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।