फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   taapmaan sitam par

तापमान सितम पर, तोड़ा दस साल का रिकॉर्ड

Mon, 03 Oct 2016 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Mon, 03 Oct 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
taapmaan sitam par
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अक्तूबर शुरू होने के बाद भी गर्मी के तेवर ढीले नहीं हो रहे हैं। रविवार को तापमान का सितम 37 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। जिसने दस साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। उमस कम नहीं हो रही, जिससे हाल बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

सितंबर माह गर्मी और उमस के बीच काट चुके लोगों को उम्मीद थी कि अक्तूबर माह में मौसम बदलेगा तो तापमान गिरने से वायरल बुखार से भी राहत मिलेगी। लेकिन अक्तूबर माह के पहले ही दिन तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को तो पारा तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। सुबह से ही गर्मी के तेवर तल्ख रहे। शाम को कुछ बदली छायी। लेकिन उमस बरकरार रही। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 36.6  डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 82 और न्यूनतम 56 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन


कैसे रंग दिखा रहा मौसम
अमूमन अक्तूबर माह में मौसम गर्मी से सर्दी में बदलना शुरू हो जाता है। दिन भी छोटा होना शुरू हो गया है। शाम के छह बजते-बजते अंधेरा छाने लगा है। लेकिन उसके बावजूद विगत चार दिन से उमस बढ़ रही है। दिन भर तेज धूप से मई जून जैसी गर्मी से लोग परेशान हैं। रात में भी इतनी ओस नहीं पड़ रही, जितनी पड़नी चाहिए। लोग घरों और ऑफिसों में पंखे और कूलर के साथ एसी का भी प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों में पड़ रही सिंचाई की जरूरत
ऐसे मौसम में अक्टूबर माह में फसलों में सिंचाई की जरूरत पड़ रही है। धान की फसल जहां पकनी शुरू हो गई वहीं गन्ने की फसल बनी हुई है। सिंचाई के बाद भी मिट्टी की नमी जल्दी जा रही है। ऐसे में किसानों को गन्ने में सिंचाई की जल्दी जरूरत पड़ रही है। लोगों का कहना है कि दिन और रात में अभी भी ऐसी उमस है जैसे अभी सितंबर माह की शुरूआत हुई हो।

दो अक्तूबर का तापमान
वर्ष                              -             तापमान
2007                           -             27.4
2008                           -             31.3
2009                          -               29.5
2010                          -              32.7
2011                          -              32.1
2012                          -               31.4
2013                          -                35
2014                          -                33.9
2015                          -                34.1

2016                          -                36.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed