{"_id":"5a7228d34f1c1b83268b7ad7","slug":"taantrik-ke-ghar-kurki-ka-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक के घर कुर्की नोटिस चस्पा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक के घर कुर्की नोटिस चस्पा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हैदराबाद में तांत्रिक बनकर करोड़ों की ठगी और दुष्कर्म करने के आरोपी के घर पर हैदराबाद पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया।
हैदराबाद पुलिस टीम ने बताया कि जाकिर कालोनी निवासी सलमान नाम के व्यक्ति ने हैदराबाद में तांत्रिक बनकर कई लोगों से करोड़ों की ठगी की। एक महिला से मोटी रकम ठगी और उसके साथ रेप भी किया। उक्त आरोप में उसके खिलाफ वहां केस दर्ज है, जिसमें वो फरार चल रहा है। कोर्ट ने उसके खिलाफ धारा 82 के तहत कुर्की नोटिस जारी किया। इस नोटिस को आरोपी के घर चस्पा करने हैदराबाद पुलिस टीम पहले लिसाड़ी गेट थाने पहुंची। यहां से स्थानीय पुलिस की मदद से उसके घर जाकर नोटिस चस्पा किया।