{"_id":"68e3c2a19dcde4af3806cdf4","slug":"synthetic-track-work-will-be-completed-by-december-asphalt-will-be-laid-meerut-news-c-72-1-mct1009-141850-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिसंबर तक पूरा हो होगा सिंथेटिक ट्रैक का कार्य, डामर बिछाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिसंबर तक पूरा हो होगा सिंथेटिक ट्रैक का कार्य, डामर बिछाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 400 मीटर ट्रैक पर डामर डालकर तैयार की गई सतह, अब बिछाई जाएगी रबड़
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिसंबर तक खिलाड़ियों को अच्छी खबर मिल जाएगी। यहां अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक ट्रैक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। निर्माणदायी संस्था की ओर से ट्रैक का 80 प्रतिशत का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। सोमवार को कंपनी की ओर से डामर की सतह बनाने का कार्य किया गया। अब जल्द ही इसके ऊपर रबड़ डालकर ट्रैक तैयार किया जाएगा।
शासन की ओर से जनवरी 2024 में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के लिए मंजूरी दी गई और इसके निर्माण के लिए 4.28 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। ट्रैक के कार्य के लिए यूपीपीसीएल कंपनी का चयन किया गया। कंपनी को धनराशि भी अवमुक्त करा दी गई थी और नवंबर 2024 में ट्रैक कार्य शुरू कर दिया गया। ट्रैक का निर्माण कुल 8.56 करोड़ रुपये में होना था। इस दौरान ही शासन की ओर से बाकी बची धनराशि 4.28 करोड़ रुपये भी कंपनी को दे दी गई थी।
अब कंपनी की ओर से तीन जुलाई तक यह कार्य पूरा करना था, लेकिन कार्य नहीं हो सका। इसके बाद कंपनी की ओर से खेल निदेशालय से दिसंबर 2025 तक का समय मांगा गया। अब कंपनी की ओर से कार्य को तेज गति से किया जा रहा है। सोमवार को कंपनी की ओर से 400 मीटर ट्रैक पर डामर डालकर सतह तैयार की गई। अब जल्द ही कंपनी की ओर से यहां रबड़ बिछाकर ट्रैक तैयार किया जाएगा। सिंथेटिक ट्रैक में यहां 400 मीटर का ट्रैक, इसके अलावा शॉटपुट, लॉंग जंप, हाईजंप, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक आदि इवेंट के ट्रैक को भी सिंथेटिक से तैयार किया जा रहा है।