फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sworn not to have gender discrimination

लैंगिक भेदभाव न करने की शपथ दिलाई

Sat, 24 Oct 2020 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sworn not to have gender discrimination
दौराला। नीरा फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को मिशन शक्ति अंतर्गत तिरंगा पार्क चौराहे पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व समान अधिकार को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी को लैगिंक भेदभाव नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

नीरा फाउंडेशन की डॉ. नीरा तोमर के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इसमें राधेश्याम अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिला का सदैव सम्मान रहा है। इसलिए हमें सदैव महिलाओं को सम्मान देना चाहिए। दौराला थाना की महिला डेस्क प्रभारी शबाना खान ने महिलाओं के सशक्त बनने, सम्मान और अधिकारों के लिए प्रयासरत रहने पर बल दिया।
विज्ञापन

समाजसेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय ने कहा कि विश्व गुरु बनने के लिए महिलाओं को समान अधिकार देने होंगे। इनके बिना देश तरक्की नहीं कर सकता है। डॉ. नीरा तोमर ने कहा कि हम एक तरफ देवी की पूजा करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखना चाहते हैं। यह हमारी लैगिंग भेदभाव की मानसिकता को दर्शाता है। इसलिए सभी को दैनिक व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा। महिलाओं को जागरूक होना होगा। उन्होंने मिशन शक्ति के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद सभी ने हस्ताक्षर कर शपथ ली। यहां पप्पू, योगेश कुमार, लोकेश कुमार, कल्पना, रबिता, ममता, सीमा, सुनीता, सुधा, डॉ. रजनी, रचना, हिमांशु, दानिश, मोहन, राजू अहलावत, कांस्टेबल अंजलि, सोनिया, पूजा, फातिमा, राजवीर सिंह, सोहन पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed