फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   swimming

आईआईएमटी विश्वविद्यालय में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन

Mon, 08 Jul 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
swimming
आईआईएमटी स्वीमिंग पूल में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
गंगानगर। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के स्वीमिंग क्लब द्वारा तैराकी प्रतियोगिता 2019 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रजिस्ट्रार अशोक कुमार व एसके तूर ने किया। फ्री-स्टाइल व बैक स्ट्रोक इवेंट पर आधारित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के 100 से ज्यादा तैराकों ने हिस्सा लिया। इसमें क्षेत्रीय स्कूलों के छात्र भी शामिल रहे।
विज्ञापन

फ्री स्टाइल के 6 से 10 वर्ष के पुरुष आयु वर्ग में आयांश निगम ने बाजी मारते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 10 से 12 वर्ष के आयु वर्ग में यशवर्धन, 12 से 14 आयु वर्ग में अस्तित्व, 14 से 16 वर्ष के आयु वर्ग में कृष्ण वार्ष्णेय, 16 से 18 आयु वर्ग में श्वेता त्यागी व 40 से 60 वर्ष के आयु वर्ग में डॉ. विजय मेघा विजेता रहे। महिलाओं में 6 से 10 वर्ष के आयु वर्ग में सिया अग्रवाल, 10 से12 आयु वर्ग में प्रियानी सिंह, 12 से 18 आयु वर्ग में अकृति चौधरी, 20 से 30 में पलक, व 40 से 60 वर्ष के आयु वर्ग में डॉ. सुमन ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। बैक स्ट्रोक में पुरुषों के 10 से 14 वर्ष के आयु वर्ग में निरवान त्यागी, 20 से 30 वर्ष के आयु वर्ग में अभय गर्ग विजयी रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि द्वारा विजेता तैराकों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इवेंट कोऑर्डिनेटर बिंदिया रावत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। दिवाकर ने चीफ रेफरी व संदीप शर्मा ने चीफ इंस्ट्रक्टर की भूमिका निभाई। संचालन डॉ मनोज गौड़ व पूल मैनेजर शैलेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान अमित कुमार, उपासना, दिपेंद्र, डॉ शिवा, राहुल सिंह, दीप्ति रंजन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed