फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Swift car coming from high speed uncontrolled, solder death, two injured

तेज रफ्तार कार हुई बेकाबू, एक सिपाही की मौत, दो घायल

Fri, 09 Mar 2018 11:14 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 09 Mar 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
Swift car coming from high speed uncontrolled, solder death, two injured
अमित धामा का फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

तेज रफ्तार से आ रही पुलिसकर्मियों की स्विफ्ट कार हाईवे पर पलट गई। कार ने कई पलटी खाई और इस हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि...

विज्ञापन


सहारनपुर में दिल्ली रोड हाईवे पर तेज गति से आ रही पुलिस की गाड़ी रोडवेज बस से आगे निकलने के प्रयास में हाईवे पर पलट गई। तेज गति होने के कारण कार ने हाईवे पर ही कई बार पलटी खाई। उसमें सवार तीनों पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से कार को सीधा किया और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिग्राम में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम पौने सात बजे सहारनपुर से स्विफ्ट कार सवार तीन पुलिसकर्मी रामपुर मनिहारान की तरफ आ रहे थे। गांव नंदपुर के पास कार सवारों ने रोडवेज बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को देख कर कार चला रहे सिपाही ने तेजी से ब्रेक लगा दिए जिससे कार बेकाबू हो कर हाईवे पर पलटते हुए सड़क किनारे आकर रुकी। हादसे में कार सवार तीनों पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार को बड़ी मुश्किल से सीधा किया और घायलों को कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : ट्रक में घुसी लग्जरी कार, भाजपा विधायक की मौत, देखिए- हादसे की भयानक तस्वीरें

Swift car coming from high speed uncontrolled, solder death, two injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि हाईवे पर कई पलटने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया काफी देर बाद हाईवे से गाड़ी से हटाकर यातायात चालू किया गया। कार सवार पुलिसकर्मी अमित धामा सहारनपुर राकेश केमिकल चौकी पर तैनात है, जबकि अमित तोमर व टिमली पुलिस लाइन में हैं। अमित धामा की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि अमित तोमर व टिमली की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना के बाद एसएसपी बबलू कुमार भी मेडिग्राम पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र व पुलिस क्षेत्राधिकारी यतेन्द्र नागर भी मौके पर ही मौजूद हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed