फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sweets distributed on formation of BJP government in Delhi

Meerut News: दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर बांटी मिठाई

Sun, 09 Feb 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Sweets distributed on formation of BJP government in Delhi
मोदीपुरम - टोल पर मिला पुलिस कर्मी का मोबाईल कार्यालय में जमा करवाता गार्ड।
सरधना/मवाना/परीक्षितगढ़/दौराला। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा का प्रचंड बहुत आने पर सरधना मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने अशोक स्तंभ पर आतिशबाजी कर मिठाई वितरण की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आलोक जैन, कार्यक्रम संयोजक डॉ. ओमकुमार पुंडीर, मंगू प्रधान, मंडल महामंत्री शानू जैन, सुमित, राहुल पाल, लोकेश जैन, प्रदीप, पिंटू त्यागी नंगला, शालिनी सैनी, उमा त्यागी, पूजा जैन, दीपक शर्मा, डॉ. रोबिन शामिल रहे।
विज्ञापन

मवाना मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक ने अपने आवास पर ढोल नगाड़े आतिशबाजी मिठाई खिलाकर सभी को शुभकामनाएं दी। साथ में संजय शर्मा, प्रवीण जैन, अनिल सक्सेना, विनोद गुप्ता, डॉ. राकेश सेन, मुकेश कुमार गुप्ता, सुनील गंगपुरी, संजय रस्तोगी, विनय प्रजापति, मनीष खटीक, विपुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चौहान चौक पर लड्डू व आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ में कोषाध्यक्ष संजय वर्मा के प्रतिष्ठान पर पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता अमित मोहन टीपू, संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, महामंत्री शुभम वशिष्ठ, उपाध्यक्ष सोनू गोयल सहित सभी ने मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान विकास शर्मा, चिंटू शर्मा, सुशांत महाश्वरी, गुड्डू शर्मा, सुरेश, राकेश उपाध्याय, धर्मेंद्र राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौराला स्थित रवि फार्म हाउस पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जुलूस निकाला और ढोल नगाड़े के साथ मिठाई बांटी। इस मौके पर रवि चौधरी, शौकेंद्र भारद्वाज, पुरुषोत्तम उपाध्याय, मनोज चिरौड़ी, संजय, बुलंद, आशीष, शिवकुमार, ओमप्रकाश, अनुज आदि मौजूद रहे।
सरधना में नानू नहर स्थित चौधरी दलेल सिंह कॉलेज में क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र भराला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई वितरण कर खुशी मनाई। इस दौरान आदेश कसाना, रवि बटजेवरा, शिवम चौधरी, मोनू चौधरी, अरविंद जाटव, गौतम चौधरी, यूसुफ त्यागी, जॉनी चौधरी आदि मौजूद रहे।


आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की
खरखौदा/जानीखुर्द। गांव बिजौली में जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी के आवास पर मिठाई वितरित की गई। आतिशबाजी के बाद जश्न मना कर मिठाई वितरित की गई। गांव कोल में ब्लाक प्रमुख पुनीत त्यागी व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अतुल त्यागी, कैली गांव में पूर्व मंडल महामंत्री जितेंद्र त्यागी के आवास पर भी भाजपा की जीत पर मिठाई वितरित की गई। चंदपुरा में मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र मावी, धनतला में अमित भड़ाना, अटोला मे पंकज, लोटी में ऋषि प्रधान, प्रशांत विकल, आशीष लोहिया ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। कस्बा सिवाल खास में भाजपा कार्यालय पर दिल्ली प्रदेश और मिलकपुर विधान सभा ही जीत पर अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनवार कुरैशी, हामिद कुरैशी, गुलशन अली, मोहम्मद रफीक, हाजी जावेद, फरहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed