फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sweet and Rakhi shops will open today

आज खुलेंगी मिठाई और राखी की दुकानें

Sun, 02 Aug 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sweet and Rakhi shops will open today
मेरठ। रक्षाबंधन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने रविवार को मिठाई और राखी की दुकानें खोलने की इजाजत दे दी है। मिष्ठान व्यापारी रक्षाबंधन से पहले मिठाई तैयार कर पाएंगे और पेंडिंग आर्डर की होम डिलीवरी भी कर सकेंगे। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

शहर में रक्षाबंधन पर मिष्ठान का लगभग पांच करोड़ के आसपास कारोबार होता है। मिठाई तैयार करने के लिए दो दिन का समय चाहिए। रक्षाबंधन से पूर्व शनिवार और रविवार का लॉकडाउन होने के कारण व्यापारियों को मिठाई तैयार करने के लिए समय नहीं मिल रहा था। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज ने बताया कि शनिवार और रविवार का लॉकडाउन घोषित होने के तुरंत बाद ही शासन और जिला प्रशासन को रक्षाबंधन से संबंधित समस्या के संबंध में अवगत कराया गया था। जिसे जिला प्रशासन ने स्वीकार कर लिया था। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने रविवार को मिष्ठान और राखी की दुकानें खुलने की अनुमति दे दी है। महामंत्री दलजीत सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि व्यापारी लाखों के नुकसान से बच जाएंगे। कलकत्ता स्वीट्स के संचालक राकेश कुमार ने बताया कि यह राहत भरी खबर है। अब लोगों को ताजी मिठाइयां मिल सकेंगी। रामचंद्र सहाय गढ़ रोड के संचालक सुनील कुमार ने बताया कि पेंडिंग आर्डर जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed