फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sweeper dies after falling from roof of women's hospital

Meerut News: महिला अस्पताल की छत से गिरकर सफाई कर्मी की मौत

Sun, 22 Sep 2024 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 22 Sep 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Sweeper dies after falling from roof of women's hospital
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल की छत से एक युवक गिर गया। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को साथ ले गए।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में शेखपुर कदीम के रहने वाले संदीप पुत्र सुरेश संविदा पर सफाईकर्मी था। दो दिन पूर्व रात करीब दो बजे महिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से गिर गया। युवक का सिर फर्श पर लगा, जिसके बाद वह बेसुध हो गया। युवक को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो परिजनों ने मना कर दिया।
विज्ञापन

युवक की मौत से महिला अस्पताल में सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि युवक महिला अस्पताल में छत से गिर गया था। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed