फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sweeper argued eo due to cut salary

वेतन काटने पर ईओ से सफाईकर्मियों की नोकझोंक

Sat, 28 Dec 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
sweeper argued eo due to cut salary
सरधना नगर पालिका में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : SARDANA
सरधना। पालिका परिसर में शुक्रवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले सफाई कर्मियों ने ईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोपहर बाद कार्यालय पहुंर्ची ईओ से कर्मियों की जमकर नोकझोंक हुई। ईओ ने हड़ताल करने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सफाईकर्मियों द्वारा लापरवाही बरतने पर नगर पालिका ईओ अमिता वरुण ने 30 कर्मियों का वेतन काट दिया है। यह मामला अब बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को सफाईकर्मियों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं पुलिस के साथ नगर में शांति व्यवस्था संभालने के बाद दोपहर करीब तीन बजे कार्यालय पहुंची ईओ अमित वरुण को देख कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। ईओ और अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों से बातचीत हुई तो इस दौरान जमकर नोकझोंक भी हुई। कर्मचारियों ने सोमवार तक धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। ईओ अमिता ने स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। सफाई कर्मचारियों को सोमवार को पालिका में ईओ ने बुलवाया ओर कहा कि वह उन्हें बताएंगी कि उनका वेतन क्यों काटा गया है। उनके पास फोटोग्राफी है, जहां पर सफाई व्यवस्था बेपटरी मिली ओर सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिला। धरना प्रदर्शन करने वालों में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष चावरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष महिपाल वाल्मीकि, शाखा अध्यक्ष शुगनचंद, अमित चोटाला, वेदप्रकाश, दिनेश
विज्ञापन

राजकुमार व महिला सफाई कर्मचारियों में संगीता, सरवती, सरोज, कबूली व रुकमणि आदि मौजूद रहे।
भड़काने वालों पर सख्त कार्रवाई
सफाई कर्मचारियों की बात वह सुनेंगी लेकिन यदि कोई संगठन या नेता कर्मचारियों को भड़काने का काम करेगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। अगर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो वह भी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। - अमित वरुण, ईओ, नगर पालिका सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed