फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   swam ko jane bina parmatma ko janna muskil

स्वयं को जाने बिना परमात्मा को जानना मुश्किल

Mon, 12 Nov 2018 02:05 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 12 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
swam ko jane bina parmatma ko janna muskil
meerut - फोटो : meerut
मानव चेतना जाग्रति मंच के तत्वावधान में रामलीला कमेटी भवन सदर में रविवार को आध्यात्मिक आयोजन हुआ। इसमें स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती ने कहा कि स्वयं को जाने बिना परमात्म तत्व को जानना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि भौतिकता की दौड़ में माया जाल में फंसकर मनुष्य छटपटाता रहता है, लेकिन सही राह, दिशा के अभाव में परम लक्ष्य से वंचित रह जाता है। कार्यक्रम के संचालक राजकुमार शर्मा राज ने कहा कि स्वयं को साधने, जानने और पहचान के लिए सही शिक्षा व पद्धति को विकसित करने के उद्देश्य से आत्मसाध केंद्र कार्यरत है। मनुष्य ही प्रकृति से परमात्मा की ओर का रास्ता सहजता से प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम की व्यवस्था में एसके शर्मा, सतीश शर्मा, आशा गर्ग, भीम सिंह मीणा, वीना शर्मा, संकल्प शर्मा, हिमांशु भारद्वाज आदि सहयोग रहा।
विज्ञापन



दुख से परे होना ही मानव का लक्ष्य है
मेरठ।
मानव सुख-शांति की शक्ति के लिए प्रयत्नशील है। विचार शैली में दोष के कारण उसे सफलता नहीं मिल रही है। लोगों ने अपनी जीवन धारा को अलग दिशा दे दी है। यही उनके दुखों का कारण है।
विज्ञापन

यह संदेश स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती ने श्री रामलीला कमेटी भैसाली मैदान सभागार में दिया। उन्होंने कहा कि ऋषि मुनियों के देश भारत में आज मानव का दर्शन मुश्किल हो गया है। दुख से परे होना ही मानव जीवन का लक्ष्य है। यह अंतर चेतना जागरण से ही संभव है। साध्वी सुमन शुक्ला ने भजन गुरुदेव तुमने मुझे बहुत कुछ दिया है गाया। डीएस मीना ने कहा कि हम अपने प्रभु से कुछ न कुछ मांगते हैं। बीना ने कहा कि जब से मैं गुरुजी की शरण में आई हूं। मुझे परिवार में जीना आ गया है। इस अवसर पर श्याम नारायण मिश्रा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed