फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SUV car stolen from Delhi caught in Sathala village of Mawana, two accused arrested

मेरठ: दिल्ली से चोरी एसयूवी कार मवाना के सठला गांव में पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Feb 2023 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
SUV car stolen from Delhi caught in Sathala village of Mawana, two accused arrested
मवाना (मेरठ)। दिल्ली से व्यापारी दीपक कुमार की एसयूवी कार चोरी कर ऋषिकेश और गाजियाबाद के दो युवक मवाना क्षेत्र के गांव सठला में अपने रिश्तेदार के यहां लेकर पहुंचे। कार में जीपीएस सिस्टम लगा था। कंट्रोल रूम में सूचना फ्लैश होने पर मेरठ पुलिस ने सठला गांव में घेराबंदी कर गाड़ी बरामद कर ली और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ऋषिकेश निवासी अमन और गाजियाबाद निवासी नीशू ने बुधवार की रात 2 बजे दिल्ली के बुराड़ी में विशाल पार्किंग में खड़ी महेंद्रा एसयूवी को चोरी कर लिया। बताया गया कि अमन उसी पार्किंग में नौकरी करता है, जहां से कार चोरी की है। दोनों युवक कार चोरी करने के बाद सुबह के समय गांव सठला स्थित अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचे। वहीं, कार मालिक दीपक जब अपनी कार को लेने पार्किंग पहुंचा तो वहां कार नहीं मिली। उसने मेरठ स्थित कंट्रोल रूम में अपने किसी परिचित को सूचना दी कि उसकी गाड़ी की लोकेशन जीपीएस से मवाना थाना क्षेत्र के गांव सठला में मिल रही है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस जब गांव सठला पहुंची तो पुलिस को देख गाड़ी को लेकर दोनों आरोपी मवाना की ओर फरार हो गए। पुलिस ने मिल के सामने स्थित इंटर कालेज में परीक्षा डयूटी में तैनात सिपाहियों को सूचना देकर गाड़ी पकड़ने के निर्देश दिए। सिपाहियों ने तुरंत ट्रक आदि खड़े कराकर मार्ग जाम करा दिया। पीछे से आ रही पुलिस ने दोनों आरोपियों को कार सहित पकड़ लिया। वहीं, गाड़ी मालिक दीपक भी दिल्ली से मवाना थाना पहुंच गया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि चोरी की गाड़ी के साथ दो युवकों को पकड़ा है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कार मालिक द्वारा चोरी की रिपोर्ट दिल्ली में ही दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed