फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspicious death of young farmer, family members expressed fear of murder

Meerut News: युवा किसान की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 13 Feb 2024 03:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of young farmer, family members expressed fear of murder
शामली/बाबरी। बाबरी थाना क्षेत्र में बुटराड़ा फ्लाईओवर पर बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान ट्रैक्टर-ट्राली में घर से गन्ना तुलवाने के लिए शामली चीनी मिल गया था। ट्रैक्टर-ट्राली चीनी मिल में खड़ी मिली। पुलिस किसी वाहन की टक्कर से किसान की मौत होना मान रही है, जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव मुंडेट कलां निवासी युवा किसान सुभाष निर्वाल (35) रविवार देर शाम घर से ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना लेकर शामली मिल में तुलवाने गया था। सोमवार सुबह करीब छह बजे बाबरी थाना क्षेत्र में बुटराड़ा फ्लाईओवर पर वह गंभीर घायलावस्था में मिला। उसके पास ही बाइक पड़ी थी, जो गांव निवासी उसके दोस्त रवि की बताई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बाबरी थाना प्रभारी राजेद्र प्रसाद ने बताया कि युवक दुर्घटना में घायल हुआ था, जिसे अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी ने बताया परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
सुबह पांच बजे मोबाइल पर पत्नी से हुई आखिरी बार बात
सुभाष के पिता ओमप्रकाश ने बताया रविवार रात दस बजे मोबाइल पर सुभाष से बात हुई थी, उस समय उसने बताया था कि वह ट्रैक्टर-ट्राली के साथ लाइन में सुभाष चौक से आगे खड़ा है। इसके बाद सुबह करीब पांच बजे उसकी पत्नी रश्मि ने फोन किया तो बताया कि वह सुबह 10-11 बजे तक ट्रैक्टर-ट्राली मिल में तुलवाकर घर पहुंचेगा। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद आता रहा। ओमप्रकाश का कहना है कि मौके पर जो बाइक मिली है, वह उसके गांव के दोस्त रवि की है। रवि ने उन्हें बताया कि सुभाष चार बजे उसकी बाइक घर से ले गया था। उनका कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली मिल में खड़ी है। वह बाइक से बुटराड़ा कैसे पहुंचा, वहां उसे कोई ले गया, उसके साथ वहां क्या घटना हुई, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। सुभाष के दो पुत्र हैं, बड़ा बेटा 12 वर्षीय वीर और छोटा बेटा आठ वर्षीय युवराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed