फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspicious death of watchman of sugarcane purchase center, suspicion of murder

Meerut News: गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार की संदिग्ध मौत, हत्या का अंदेशा

Thu, 22 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of watchman of sugarcane purchase center, suspicion of murder
गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार की संदिग्ध मौत, हत्या का अंदेशा
विज्ञापन

मेरठ/मुंडाली। अजराड़ा गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार महिपाल सिंह की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने हत्या का अंदेशा जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना कि महिपाल के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
मुंडाली थानाक्षेत्र के गांव अजराड़ा के इलाहाबाद मढइया का रहने वाला महिपाल (55) पुत्र मूलचंद अजराड़ा में नंगलामल चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदार था। यह गन्ना क्रय केंद्र लोटी निवासी श्रीपाल के खेत में बना हुआ है। बीते मंगलवार को शाम के समय केंद्र प्रभारी विपिन एवं अन्य स्टाफ लगभग करीब 5 बजे वहां से चले गए। रात में सोते समय किसी समय अज्ञात बदमाशों ने महिपाल की गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह लगभग सात बजे छोटा भाई कृष्णपाल केंद्र पर चाय लेकर पहुंचा तो तंबू में महिपाल का शव चारपाई पर पड़ा मिला। मुंह, आंख व कान में मिट्टी भरी हुई थी तथा गले पर चोट के निशान थे। यह देखकर उसने शोर मचा दिया। साथ ही फोन कर मृतक के लड़के पंकज व अन्य परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी मुंडाली वीरेंद्र सिंह बिसारे भी पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा घटना का जायजा लिया। हत्या के पीछे परिजनों ने किसी से कोई रंजिश होने से इन्कार किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि महिपाल की पत्नी का करीब 10 वर्ष पहले देहांत हो गया था। वह शराब पीने का भी आदी था। उसके एक पुत्र पंकज है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि किस तरीके से हत्या की गई है। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर लगेगा। महिपाल के भाई कृष्णपाल व पंकज ने बताया कि बुधवार को ब्रजघाट गढ़ पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed