फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspicion of a close friend in stealing jewelry worth 50 lakhs, questioning the servants

Meerut News: 50 लाख के जेवरात चोरी में करीबी पर शक, नौकरों से पूछताछ

Wed, 08 Feb 2023 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
Suspicion of a close friend in stealing jewelry worth 50 lakhs, questioning the servants
मेरठ/परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ के मुख्य बाजार में कपड़ा व्यापारी मोहन लाल माहेश्वरी की दुकान से करीब 50 लाख के जेवरात चुराने के मामले में मंगलवार को एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने नौकरों और घर पर काम कर रहे मजदूरों से पूछताछ की। वारदात में किसी करीबी के ही शामिल होने का शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान मोहन लाल माहेश्वरी ने बताया कि उनके घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पुश्तैनी जेवरात घर पर रखने की बजाय पास में ही दुकान में फर्श खोदकर नीचे रखे गए गल्ले में रख दिए थे। चोर इन्हें यहां से भी ले गए। वहीं, एसपी देहात ने बताया कि गल्ले में जेवरात के पास ही 60 हजार रुपये भी रखे थे, जिनको चोर नहीं ले गए।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में महेश्वरी वस्त्र भंडार के नाम से यह दुकान है। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। दुकान के गल्ले के नीचे फर्श खोदकर छोटा सा लकड़ी का गल्ला बनाया था। इसमें व्यापारी मोहन ने सोने के जेवरात रखे थे। दुकान से लगभग 200 मीटर दूरी पर ही उनका घर है। सोमवार सुबह साढे नौ बजे उन्होंने दुकान खोली तो जेवरात नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम से भी जांच करवाई गई है। घटना शाायद किसी करीबी ने की होगी। छत पर लगा दरवाजा भी खुला मिला है। गल्ले में 60 हजार रुपये रखे थे। चोरों ने इन्हें नहीं छुआ है। दुकान में रखा अन्य सामान भी सुरक्षित मिला है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी, जिसमें कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं दिखा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

कैमरों की डीवीआर ले गए चोर
पुलिस के मुताबिक दुकान में दो नौकर हैं। एक घटना से पहले छुट्टी गया था, लेकिन घटना के बाद वापस आ गया। पुलिस नौकरों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने छत पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया। यहां से चोर जेवरात के साथ दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी चुराकर ले गए।


व्यापारियों ने नाराजगी जताई
इस घटना पर क्षेत्र के व्यापारियों ने नाराजगी जताई। व्यापारी मोहन लाल महेश्वरी की दुकान पर दिनभर व्यापारियों का तांता लगा रहा। परीक्षितगढ़ के थाना प्रभारी पंकज कुमार ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि चोरी की घटना का जल्द खुलासा कराया जाएगा। वहीं, पीड़ित व्यापारी का कहना कि चोर पुश्तैनी जेवरात ले गए हैं। घर में काम चल रहा है, दुकान में जेवरात रखे थे कि वहां सुरक्षित रहेंगे, लेकिन यहां से भी चुरा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed