फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspected terrorist Aqib threatens again, passport cancellation proceedings begin

Meerut News: संदिग्ध आतंकी आकिब ने फिर दी धमकी, पासपोर्ट निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

Fri, 10 Apr 2026 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Suspected terrorist Aqib threatens again, passport cancellation proceedings begin
दुबई में बैठे मवाना के सठला गांव निवासी संदिग्ध आतंकी आकिब खान का पासपोर्ट निरस्त करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एटीएस पासपोेर्ट कार्यालय को जल्द ही पत्र भेजेगी। आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर पहले ही जारी हो चुका है। आकिब को भारत लाने की भी कवायद शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद आकिब ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर आकर धमकी दी और उसके साथियों ने भड़काऊ बोल बोले हैं।
विज्ञापन

एटीएस ने दो अप्रैल को रेलवे स्टेशन के पास से मेरठ निवासी साकिब, अरबाब व गौतमबुद्धनगर के लोकेश व विकास को गिरफ्तार किया था। एटीएस ने खुलासा किया था कि आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे। उनके इशारे पर देश भर में धमाके करने की साजिश रच रहे थे। साकिब को दुबई में बैठे मेरठ निवासी आकिब ने पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क कराया था। एटीएस ने आकिब का इतिहास खंगाला है। जिसमें उसकी गतिविधियां बेहद संदिग्ध हैं। आरोपियों के मोबाइल से भी उसके खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों के पुख्ता सुबूत मिले हैं। उसको वापस लाने के प्रयास में जांच एजेंसियां जुट गई हैं। सबसे पहले उसका पासपोर्ट निरस्त कराया जाएगा। इसके लिए एटीएस पासपोर्ट कार्यालय मामले की रिपोर्ट भेजेगी। आकिब के संपर्क में जो युवक हैं उनका भी बैकग्राउंड जांच एजेंसी पता कर रही हैं।
विज्ञापन


रिमांड खत्म, उगले राज
आरोपियों की पांच दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर हुई थी। एटीएस आरोपियों से लंबी पूछताछ की है। उसके मोबाइल में मिले संदिग्ध मोबाइल नंबरों की पड़ताल की। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम राज उगले हैं। साजिश भी कबूली है। पूछताछ से मिली जानकारी की मदद से आगे की तफ्तीश की जा रही है। पश्चिम यूपी के एक दर्जन युवक रडार पर हैं। इन पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनफोलो करने वालों से भी की गाली गलौज
मेरठ। आकिब की देश विरोधी करतूतों की जानकारी होने पर उसके सौ से अधिक फॉलोअर्स ने उसे अनफॉलो कर दिया है। आकिब ने इंस्टाग्राम के स्टेटस पर एक वीडियो लगाया है। इसमें वह बौखलाता दिख रहा है। वह उसे अनफॉलो करने वालों से भी गाली गलौज कर रहा है। वह कह रहा है कि तुम्हारी लड़ाई लड़ने के कारण उसका लुकआउट नोटिस जारी कर दिया। मुझ पर मुसीबत आई तो मुझे छोड़कर भाग रहे हो। उसके लाइव आने पर उसके साथ कुछ युवक जुड़े हैं। इनमें एक आरोपी मुख्तार अंसारी, शाहबुद्दीन का नाम लेकर भड़काऊ बातें कर रहा है। यही आरोपी मुख्यमंत्री का नाम लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed