फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Survey of property done by drone in Fazalpur

फाजलपुर में ड्रोन से किया संपत्ति का सर्वे

Sat, 09 Jan 2021 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Survey of property done by drone in Fazalpur
फाजलपुर में ड्रोन से किया संपत्ति का सर्वे
विज्ञापन

हस्तिनापुर। ग्रामीणों को स्वामित्व का अधिकार देने और दस्तावेज तैयार करने के लिए स्वामित्व योजना शुरू की गई है। शुक्रवार को खंड विकास के गांव फाजलपुर में राजस्व विभाग की टीम ने ड्रोन से सर्वे कराया। सर्वे के आधार पर ही गांव की संपत्ति का आकलन होगा और गांव का नक्शा भी बनाया जाएगा।
गांवों का ड्रोन द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। गांव की संपत्ति और निवास स्थानों का नक्शा तैयार किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मालिकाना हक मिलेगा। गांव और घरों की कुल संपत्ति का भी आकलन होगा। इसके आधार पर वह बैंकों और अन्य सरकारी शाखाओं से लोन ले सकेंगे।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वामित्व योजना के तहत तहसील के सभी गांवों के ग्रामीणों को स्वामित्व का अधिकार देने और दस्तावेज तैयार करने के लिए यह योजना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील के कई गांव का ड्रोन से सर्वे पूर्ण हो चुका है। सर्वे के बाद गांव में मौजूद घरों को पोर्टल पर फीड किया जाएगा। सर्वे के उपरांत मानचित्र व अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं। तैयार अभिलेखों के आधार पर ग्रामीणों को संपत्ति कार्ड जारी किए जाएंगे।

तहसीलदार अजय उपाध्याय ने बताया कि जिन गांवों का सर्वे पूरा हो गया है, उनमें लेखपालों को नक्शे देकर भेजा गया है। लेखपाल नक्शे के हिसाब से प्रत्येक घर में जाकर जानकारी एकत्र करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed